Reported by : kamal pawar
पूर्वी दिल्ली : कानून जागरूकता को पाठ्यक्रम में जोड़ने के संदर्भ में पूर्वी व शाहदरा और उत्तर पूर्वी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के द्वारा विवेकानंद महिला महाविद्यालय विवेक विहार के सभागार में क़ानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें न्यायिक अधिकारियों द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण क़ानूनी जानकारी प्रदान की गई। तीनो जिले शाहदरा व उत्तर-पूर्वी और पूर्वी जिला के डीएलएसए अधिकारियों द्वारा जनता को कानूनों के बारे में जनकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में विभिन्न महत्वपूर्ण क़ानूनी बिषयों जैसे मुजरिम के अधिकार, लैंगिक असामनता एवं अपराध, घरेलू हिंसा, पीड़ित मुआबजा योजना, वरिष्ठ नागरिक अधिनियम जैसे विषयों पर न्यायिक अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई। कार्यक्रम में माननीय राकेश तिवारी जिला एवं सत्र न्यायधीश पूर्वी जिला एस. जयचंद्रा जिला एवं सत्र न्यायाधीश शाहदरा के अलावा दिल्ली राज्य विविध सेवाए प्राधिकरण की बिशेष सुश्री गीतांजलि गोयल, माननीय आकाश जैन डीएलएसए शाहदरा जिला, माननीय अरविन्द बंसल डीएलएसए उ.पूर्वी जिला, माननीय पवन कुमार डीएलएसए पूर्वी जिला के साथ विवेकानंद महिला महाविधालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्या हिना नन्दराजोस मौजूद रही।