आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा घौण्ड़ा विधानसभा में CAA के समर्थन में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व गृहमंत्री भारत सरकार अमित शाह ने किया। सुबह 10 बजे से भाजपा के घौण्ड़ा विधानसभा प्रत्याशी अजय महावर के साथ हज़ारो कार्यकर्ता और घौण्ड़ा की जनता, फतेहसिंह मार्ग, गाँवड़ी रोड पर एकत्रित हो गयी। गृहमंत्री अमित शाह के आने तक पूरा क्षेत्र जनसैलाब से पट गया। 12बजे गृहमंत्री अमित शाह के साथ सांसद व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी रैली स्थल पर पहुंचे। उनके पहुंचने पर जनता और कार्यकर्ताओं के जोश की सीमा अपने चरम पर थी। कार्यकर्ताओ ने "आई स्पोर्ट सीएए" के नारे लगाए। सड़क किनारे हज़ारो की संख्या में खड़ी जनता ने जय श्री राम, और नागरिकता बिल के समर्थन में नारे लगाए व नागरिकता बिल के समर्थन के बैनर लिए खड़े थे। ढोल-तशो, बेंड-बाजो के साथ कार्यकर्ता उत्साह में नाच रहे थे। घोड़ो पर एवम टू व्हीलर पर सवार कार्यकर्ताओ ने रैली की अँगुवाई की। सांसद मनोज तिवारी और घौण्ड़ा प्रत्याशी अजय महावर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए भारत माता की जय के नारे लगवाए।
अजय महावर ने कहा कि भारत के टुकड़े करवाने की मंशा रुखने वालो का साथ दिल्ली की केजरीवाल सरकार दे रही है। अब यह चुनाव सीधा सीधा राष्ट्रविरोधी ताकतों और टुकड़े टुकड़े गैंग के विरुद्ध हो रहा है। शरणार्थी हिंदुओ को नागरिकता देने पर बबाल काट रहे राष्ट्रविरोधी ताकतों को देश की जनता बिल के समर्थन में उतरकर उचित जवाब दे रही है।केंद्र में मोदी सरकार के कार्य यह दर्शाते हैं कि भाजपा गरीबो और पिछडो के विकास के लिये कार्य करती है और वर्तमान दिल्ली की सरकार विकास ना कर जनता को भृमित कर रही है। इसका उचित जवाब अब जनता अपने मत का प्रयोग कर जवाब देगी।रैली में घौण्ड़ा के निगम पार्षद गुरजीत कौर, प्रमोद गुप्ता, राजकुमार बल्लन, दुर्गेश तिवारी, विधानसभा संयोजक दिनेश धामा, प्रभारी रामनरेश पराशर, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अछ्वान सहित विधानसभा के सभी मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, नरेंद्र बेलवाल, मोहित नागर, राघवेंद्र भदौरिया व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने प्रमुखता ने भाग लिया।